रेणुका सिंह एक महिला क्रिकेट खिलाड़ी हैं। , जिनका भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। रेणुका सिंह का चयन भारतीय महिला क्रिकेट टीम में पहली बार ऑस्ट्रेलिया दौरे में हुआ है। रेणुका सिंह Right arm medium fast गेंदबाज हैं। अंडर-19 प्रतियोगिताओं में इनके प्रदर्शन को देखते हुए इंडियन टीम को आगे भी इनसे कई उम्मीदें हैं ।
![]() |
| cricketer renuka singh |
रेणुका सिंह का जीवन परिचय
| नाम : रेणुका सिंह |
|---|
| पूरा नाम : रेणुका सिंह ठाकुर |
| जन्म : 1 फरवरी 1996 (शिमला) |
| उम्र : 25 (2021 में ) |
| माता : सुनीता |
| पिता : केहर सिंह (स्वर्गीय ) |
| गांव : पारसा (रोहडू ) |
| नागरिकता : भारतीय |
| राज्य : हिमाचल प्रदेश |
| पेशा : खिलाड़ी |
| अकादमी : हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन, धर्मशाला |
| कोच : पवन सेन |
| खेल : क्रिकेट |
| पेशेवर : गेंदबाज |
| गेंदबाजी : तेज गेंदबाज (Right arm medium fast) |
| बल्लेबाजी : Right hand bat |
| टीम : Himachal Pradesh Women, India A Women, India B Women, India cricket team women (इंटरनेशनल) |
रेणुका सिंह प्रारंभिक जीवन
- क्रिकेटर रेणुका सिंह का जन्म 1 फरवरी 1996 को शिमला में रोहडू के एक छोटे से गांव पारसा में हुआ।
- जब रेणुका अभी 3 वर्ष की थीं, इनके पिता जी का स्वर्गवास हो गया, जिसके कारण परिवार की पूरी जिम्मेदारी रेणुका की माता जी पर आ गयी। रेणुका के पिता क्रिकेट के बहुत शौक़ीन थे। उन्होंने अपने बेटे का नाम विनोद भी अपने पसंदीदा क्रिकेटर विनोद काम्बली के नाम पर रखा था।
- पिता की मृत्यु के बाद रेणुका की माता ने IPH विभाग में चतुर्थ श्रेणी में नौकरी की तथा अपने बच्चों को उनके सपने पूरे करने का मौका दिया।
रेणुका सिंह का क्रिकेट कैरिएर
- रेणुका सिंह को बचपन से ही cricket खेलने का शौक था। अपने भाई के साथ रेणुका भी गांव के मैदान में लडकों के साथ क्रिकेट खेलती थी। क्रिकेट खेलने पर कभी भी उनकी माँ ने उन्हें नहीं रोका।
- साल 2009 में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने कांगड़ा के धर्मशाला में अकादमी खोली। रेणुका उन समय मात्र 14 वर्ष की थीं, उन्होंने वहां जाकर क्रिकेट का ट्रायल दिया तथा उनका चयन भी हो गया।
- इसके बाद रेणुका ने U-16 और U-19 में खेला तथा अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने cricket में एक गेंदबाज के रूप में अपनी जगह बनाई। रेणुका ने U-19 में कर्नाटक के खिलाफ एक मैच में हैट्रिक लेते हुए 5 विक्केट लिए । सीनियर नेशनल cricket में भी रेणुका का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा।
- रेणुका सिंह का 2019 में इंडिया A टीम में चयन हुआ हुआ था। , उस दौरान भी रेणुका ऑस्ट्रेलिया ही गयी थीं।
- अगस्त 2021 में रेणुका का चयन पहली बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के दौरे में इन्हें तेज गेंदबाज के रूप में टीम इंडिया की T-20 टीम में शामिल किया गया है।
