(21August to 28 August)
हिमाचल प्रदेश के साप्ताहिक कर्रेंट अफेयर्स हिंदी में ।
हिमाचल प्रदेश कर्रेंट अफेयर्स हर रविवार ।
मशरूम उत्पादन में हिमाचल का भारत में 5 वाँ स्थान
- खुम्ब अनुसंधान निदेशालय सोलन हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रतिवर्ष 10 सितंबर को राष्ट्रीय मशरूम मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले में किसान , मशरूम के उत्पादन से जुड़े विभिन्न पक्षकार शामिल होते हैं। इस बार COVID के कारण इसका आयोजन ऑनलाइन किया गया।
- सोलन मशरूम उत्पादन के लिए काफी प्रसिद्ध है, इसके कारण इसे खुम्भ शहर कहा जाता है।
- इस बार की प्रतियोगिता में ओड़िशा ने मशरूम उत्पादन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरा स्थान महारष्ट्र व तीसरा बिहार ने प्राप्त किया।
- मशरूम उत्पादन में हिमाचल प्रदेश ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
- हिमाचल प्रदेश के कमल किशोर शर्मा को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2021 से सम्मनित किया जाएगा।
- राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 5 सितंबर को प्रतिवर्ष देश के चुनिंदा शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है।
पुस्तक विमोचन
- मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा "मोहरा" पुस्तक का विमोचन
मोहरा पुस्तक की लेखिका : डॉ देव कन्या ठाकुर
मोहरा पुस्तक में हिमाचल प्रदेश में प्रचलित परम्पराओं पर आधारित कहानिओं को संग्रहित किया गया है।
- राज्यपाल द्वारा गाँधी इन शिमला पुस्तक का विमोचन
पुस्तक : गाँधी इन शिमला
लेखक : सेवानिवृत सम्पादक विनोद भारद्वाज
प्रकाशक : हिमाचल प्रदेश राज्य संग्राहालय शिमला
राज्यपाल : राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर
हिमाचल प्रदेश सरकार की स्मार्ट गौशाला की अवधारणा
- हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष २०२२ तक प्रदेश की सभी सडकों को आवारा पशुओं से मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए विभिन्न गौ सदनों व अभ्यारणों का निर्माण किया जा रहा है, तथा इस कार्य के लिए गौ सेवा आयोग का भी निर्माण किया है।
- हिमाचल प्रदेश सरकार स्मार्ट गौशाला की अवधारणा पर गौशाला बनाने पर कार्य कर रही है। इसके अंतर्गत गायों के गोवर से लेकर दूध तक का व्यापारिक प्रयोग किया जाएगा।
वन संरक्षण के लिए हिमाचल सरकार की योजनाएँ
एक बूटा बेटी के नाम योजना :
इस योजना के अंतर्गत बेटी के परिवार को 5-5 पौधे दिए जाएंगे, तथा इसके साथ पौधों की देखभाल के लिए एक किट भी दी जायेगी, जिसमे कम्पोस्ट , बालिका के नाम की Name प्लेट आदि होंगें।
विद्यार्थी वन मित्र योजना :
विद्यार्थी वन मित्र योजना के अंतर्गत स्कूलों के माद्यम से पौधा रोपण किया जाएगा। इसमें ऐसे स्कूलों को शामिल किया जाता है, जिनमे ECO CLUB बनाये होते हैं , तथा उन स्कूलों में बंजर जमीन उपलब्ध है।
वन समृद्धि जन समृद्धि योजना :
वन समृद्धि जन समृद्धि योजना का उद्देश्य बहुमूल्य जड़ी बुटिओं को सरंक्षित करना है। इसके साथ ही परिवारों की आर्थिक मदद करना भी इसका लक्ष्य है। वन समृद्धि जन समृद्धि योजना में लोगों को जड़ी-बुटिओं का उत्पादन करने पर 25% सब्सिडी दी जायेगी ।तथा इनकी बिक्री में सरकार मदद करेगी।
सामुदायिक वन संवर्धन योजना :
सामुदायिक वन संवर्धन योजना के अंतर्गत व्यापारिक पौधे गांवों को उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि लोग आत्मनिर्भर बन सकें।
चीड़ की पत्तियों से ईंधन बनाने की पहल
- डॉ यशवंत सिंह परमार औद्योगिक एवं वानिकी विश्वविद्यालय , नौणी में हरित उर्जा के क्षेत्र पर निरंतर अनुसन्धान किया जा रहा है। यदि यह प्रयोग सफल होता है तो हिमाचल में चीड़ की पत्तियों के अपशिष्ट का सदुपयोग हो पायेगा। जंगलो में यही पत्तियां आग का कारण बनती हैं।
- चीड़ की पत्त्तियों से ईंधन बनाने की परियोजना पर अनुसंधान कर्ताओं द्वारा कार्य किया जा रहा है।
सितार वादक राजकुमार
हिमाचल प्रदेश के निवासी सितार वादक व संगीत शिक्षक राजकुमार ने 32 घंटे 14 मिनट सितार बजाकर सितार वादन में विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। इस उपलब्धि के लिए राजकुमार का नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है।
क्रिकेटर रेणुका सिंह
हिमाचल प्रदेश की रेणुका सिंह का चयन भारतीय क्रिकेट महिला टीम में ऑस्टेलिया दौरे के लिए हुआ है। रेणुका सिंह तेज गेंदबाज है, तथा उनका यह चयन T-20 टीम में हुआ है।
